News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

मल्लिका शेरावत ने मदद के लिए सुषमा स्वराज से लगाई गुहार, जानें वजह

मल्लिका ने बयान में कहा, "सुषमा स्वराज जी ने ऐसे मुद्दों को सुलझाया है और मुझे आशा है कि उनकी तरफ से सकरात्मक जवाब मिलेगा."

Share:
मुंबई: बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने एनजीओ फ्री-ए-गर्ल की सह संस्थापक को भारतीय वीजा देने में मदद के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से आग्रह किया है. एनजीओ की सह-संस्थापक एवलिन होल्सकेन का वीजा आवेदन बार बार रद्द होने के कारण मल्लिका ने यह अनुरोध किया है. अभिनेत्री फ्री-ए-गर्ल इंडिया के साथ मिलकर काम रही हैं. यह संस्था भारत में मानव तस्करी और बच्चों के व्यावसायिक यौन शोषण के खिलाफ लड़ रही है. मल्लिका ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, "मैम सुषमा स्वराज, डच एनजीओ फ्री-ए-गर्ल की सह संस्थापक का भारत के लिए वीजा बार बार रद्द हो रहा है. यह एनजीओ बाल और महिला तस्करी के खिलाफ बहुत अच्छा काम कर रहा है. कृपया मदद कीजिए." यह एनजीओ बाल वेश्यावृत्ति की समस्या और बाल वेश्यावृत्ति के अपराधियों को दंड के बारे में जागरूकता पैदा करने पर केंद्रित है. साथ ही यह संस्था इस अपराध से लड़ने के लिए स्थानीय समुदाय का समर्थन भी तैयार कर रही है. मल्लिका फ्री-ए-गर्ल द्वारा चलाए जा रहे एक अनूठे कार्यक्रम स्कूल फॉर जस्टिस की ब्रांड अंबेसडर हैं. इस कार्यक्रम के तहत वेश्यालय से बचाई गई लड़कियों को शिक्षा, प्रशिक्षण और उन्हें वकील बनाने में समर्थन मुहैया कराया जाता है ताकि वह न्यायतंत्र में काम कर सकें. उन्होंने कहा, "मैं इस मुद्दे को दृढ़ता से समझती हूं और मुझे लगता है मदद के लिए सरकार से समर्थन चाहिए होगा. मेरा मानना है कि भारतीय महिलाओं और बच्चों के फायदे के लिए अथक कार्य कर रही सह संस्थापक को वीजा की इजाजत दिया जाना चाहिए." मल्लिका ने बयान में कहा, "सुषमा स्वराज जी ने ऐसे मुद्दों को सुलझाया है और मुझे आशा है कि उनकी तरफ से सकरात्मक जवाब मिलेगा."
Published at : 12 Feb 2018 09:36 PM (IST) Tags: mallika sherawat sushma swaraj visa ngo
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाका, पढ़ें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन

Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाका, पढ़ें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन

नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट

नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट

Friday BO Collection: 'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन

Friday BO Collection: 'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन

Alpha Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन

Alpha Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन

Dhamaal 4 Box office Collection: 'धमाल 4' ने 'अल्फा'-'पेद्दी' समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में इसी फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में

Dhamaal 4 Box office Collection: 'धमाल 4' ने 'अल्फा'-'पेद्दी' समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में इसी फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में

टॉप स्टोरीज

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा

ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद

ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद

FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत

FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत